­

Monday, September 7, 2020

प्रदेश में कुछ जगह बारिश की संभावना, मानसून की वापसी का काउंटडाउन शुरू

loading...
Himachal Weather Forecast: प्रदेश में कुछ जगह बारिश की संभावना, मानसून की वापसी का काउंटडाउन शुरू
प्रदेश में कुछ जगह बारिश की संभावना, मानसून की वापसी का काउंटडाउन शुरू- मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। नौ सितंबर के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हिमाचल से 20 सितंबर के बाद मानसून की वापसी मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ वर्षों के आंकड़ों को आधार माना जाए तो औसतन 24 सितंबर को मानसून की वापसी हुई है। हालांकि जो बादलों की गति है उससे माना जा सकता है कि तीन से चार दिन पहले मानूसन प्रदेश से विदा हो सकता है।

रविवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई। चंबा के डलहौजी में 13 मिलीमीटर, शिमला के कुफरी में सात मिलीमीटर बारिश हुई। नारकंडा में एक ही स्थान पर कुछ समय के लिए भारी बारिश हुई। बारिश से कांगड़ा में तीन मकानों और दो पशुशालाओं व हमीरपुर में तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है प्रदेश से 24 सितंबर तक मानसून वापस लौटने की संभावना है। नौ सितंबर से मौसम साफ रहेगा।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top