­

Saturday, August 29, 2020

54 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

loading...
उपमंडल हरोली के पालकवाह गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 54 वर्षीय सुनीता देवी निवासी पालकवाह के रूप में हुई है। हालांकि मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला की घर में ही तबीयत अचानक बिगड़ गई। उक्त महिला ने परिजनों को अपनी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने उपचार के लिए उक्त महिला को तुरंत रीजनल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।
उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली अनिल कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। लिहाजा पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top