
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मूसलाधार बारिश के चलते जहां कई मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश के चलते कई घर भी ढह गए हैं। इससे लोक निर्माण विभाग सहित लोगों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें कि जिले के प्राचीन विश्व प्रसिद्ध लोकतांत्रिक गांव मलाणा में भारी बरसात के कारण चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चार मकानों के क्षतिग्रस्त होने से यहां करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है।
इन मकानों में रह रहे पांच परिवारों के 40 सदस्य बेघर हो गए हैं। शुक्रवार सुबह एक एक कर सभी मकान धाराशाही हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। लगातार हुई बारिश के चलते यहां भूस्खलन शुरू हुआ। ये मकान भी इसकी चपेट में आ गए। भूस्खलन से तीन मकान पूरी तरह से धराशाही हो गए हैं, जबकि एक मकान को क्षति पहुंची हैं। उधर एसडीएम कुल्लू अमित गुलेरिया ने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए राशन और ठहरने की व्यवस्था की गई है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment