­

Thursday, June 11, 2020

हिमाचल: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

loading...
हिमाचल: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल/शिमला: उपमंडल रामपुर के अंतर्गत एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला घटित हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। महिला नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-5 में अपने परिवार के साथ रहती थी। महिला के आत्महत्या के कारणों के  बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस के अनुसार इस घटना के दौरान महिला घर पर अकेली थी। महिला निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थी। हालांकि अभी तक पुलिस को छानबीन के दौरान घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट व अन्य कोई वस्तु नहीं मिली है। महिला अपने पीछे अढ़ाई वर्ष की बच्ची छोड़ गई है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top