नजातीय क्षेत्र पांगी में दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ ले गए। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने छात्रा का उपचार किया। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों के बयान कलमबद्ध किए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम प्रदेश में दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें पांगी की छात्रा फेल हो गई। इसका पता चलते ही छात्रा ने घर में अपने कमरे के भीतर जहरीला पदार्थ खा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा खतरे से बाहर है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment