­

Wednesday, June 10, 2020

कांगड़ा में कोरोना के फिर 3 नए केस

loading...

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में अब प्रतिदिन ही कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार सुबह सिरमौर से 2 और सोलन से एक मामला सामने आया था। वहीं शाम को कांगड़ा से तीन मामले सामने आए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार बैजनाथ व द्रग से दो मामले सामने आए हैं। 

इनमें से एक युवक दिल्ली से वापस लौटा था और एक अन्य 56 वर्षीय पुरूष है जो पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं तीसरा मामला एक महिला का है जो कि नसेरा निवासी है। ये भी दिल्ली से ही लौटकर आई थी। प्रदेश में अब तक 451 मामले पॉजिटिव 187 एक्टिव केस है। वहीं आज दोपहर में एक महिला की कोरोना के कारण मौत भी हो गई है। महिला को शिमला में भर्ती कराया गया था, वहीं इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top