­

Sunday, June 21, 2020

नाहन की महिला ने कच्चा टैंक चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

loading...

नाहन की एक महिला ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में शहर की कच्चा टैंक चैकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रियंका ठाकुर पर गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करने के गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही उसके साथ दुव्र्यवहार व मारपीट करने की बात भी कहीं है। पीड़ित महिला ने कहा कि करीब 3 महीने से वह न्याय के लिए भटक रही है। एसपी सिरमौर से लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से भी मदद मांगी गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं बना। महिला ने इस मामले में न्याय की मांग की है।
पत्रकारवार्ता में पीड़िता महिला ने कहा कि 21 मार्च को वह एक महिला के साथ झगड़े के लिए सिलसिले में कच्चा टैंक चैकी में गई थी। इसी बीच जिस महिला के खिलाफ वह शिकायत लेकर गई थी, वह उसके साथ चैकी में ही लड़ने लगी। न्याय देने की बजाय पुलिस ने उसी से गाली गलौच की। साथ ही मारपीट भी की। गैर कानूनी तरीके से उसकी गिरफ्तारी की गई। इसके बाद से वह न्याय की मांग कर रही है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल रहा है। साथ ही पीड़िता ने प्रभारी के अलावा एक अन्य महिला पुलिस कर्मी पर भी दुव्र्यवहार के आरोप लगाए।
वहीं कच्चा टैंक चैकी की प्रभारी प्रियंका ठाकुर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि 21 मार्च को उन्हें चैकी से फोन आया था कि मारपीट का मामला सामने आया है और दोनों महिलाएं चैकी में ही मारपीट करने में लगी हुई है और स्थिति बिगड़ती देख चैकी से जल्द आने के लिए कहा गया। इसके चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वह बिना वर्दी के ही चैकी पहुंची तो देखा कि दोनों महिलाएं आपस में मारपीट कर रही थी। चैकी प्रभारी ने बताया कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कानून के तहत दोनों ही महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोप बेबुनियाद है।
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top