
हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत फ्री में दिया राशन; अधिवक्ता स्वाति शर्मा ने बतौर चीफ गेस्ट की शिरकत
सिटी रिपोर्टर-ऊना
हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत जिला की चयनित 51 महिलाओं को नि:शुल्क राशन वितरण बचत भवन ऊना में किया गया। इस दौरान चयनित महिलाओं को तीन माह का 1500-1500 रुपए का नि:शुल्क राशन प्रदान किया गया। रविवार को आयोजित इस समारोह में डीसी ऊना की पत्नी एवं अधिवक्ता स्वाति शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जहां द्वीप प्रज्वलित करके उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की। हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यातिथि स्वाति शर्मा ने जहां हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं बल्कि महिलाएं पुरुषों से आगे निकल रही हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने अमोदिनी प्रकल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने कहा कि बेसहारा विधवा महिलाओं के लिए अमोदनी प्रकल्प शुरू किया गया है। जिसके तहत हर माह एक साल के लिए चयनित महिलाओं को नि:शुल्क राशन दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी तक पिछले नौ वर्षो में 504 बेसहारा महिलाओं को 34 लाख रुपए का राशन बांटा जा चुका है। जितेंद्र कंवर ने कहा कि यह प्रकल्प संस्था के दानी सज्जनों के सहयोग से चल रहा है। जिसके लिए दानवीर सज्जनों का संस्था आभार जताती है। कार्यक्रम को पूर्ण लाल शर्मा, डा. रविंद्र सूद, कर्णपाल मनकोटिया, दीपशिखा कौशल ने भी संबोधित किया।
इन्होंने दिया सहयोग
रविंद्रनाथ डोगरा, ओंकारचंद शर्मा, जितेंद्र कंवर, रमा कंवर, जगदीश्वर कंवर, दीपशिखा कौशल, अवतार सिंह सैणी, राजेंद्र शर्मा, पूजा कपिला, मनोज कुमार, मनोज कंवर, कल्याण चंद, शिव शशि कंवर, अक्षय कौशल, विजय कुमार, अंकुर कौशल, तविशी लखनपाल, शशि शर्मा, संत बाबा बाल जी महाराज, कुलदीप सिंह दयाल, यशपाल सिंह, प्राण शर्मा, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रविंद्र मेहता, रेणू मेहता, शेषपाल सिंह, जयगोपाल, नरेंद्र जीत सिंह, रामनारायण, बाल किशन शर्मा, जागृति दत्ता, बीके धीमान, कृष्णपाल सूद, कमला, ज्योति लुंबा, रजनीश लुंबा, रोशनलाल, प्रवीण बाला, एचएन सेठी, सुरेंद्र कपिला, रेखा जसवाल, दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, निशांत, विजय लखनपाल, महिंद्रपाल वर्मा, मेघा ओहरी, दिव्य राणा, संदीप महाजन, मीना शर्मा, गायत्री, सुरेश, सतीश, वंदना ठाकुर, सविता कौशल, सुरेश, सोमनाथ कौशल, अवतार, राजपाल रत्न, संजीव कौल, शकुतंला देवी, ओपी रत्न, दीपम सैणी, पूनम रघुवंशी, अमित अरोड़ा, राजकमल सिंह, शेषपाल सिंह ने संस्था को अमोदनी प्रकल्प में सहयोग किया है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment