­

Monday, July 26, 2021

PM मोदी ने किन्नौर के भूस्खलन पर जताया दुःख: परिजनों को 2 लाख की सहायता का किया ऐलान

loading...

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में आज हुई भूस्खलन की घटना में 9 लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। गाड़ी पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे।

भू-स्खलन की इस घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है।

An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be given to the next of kin of those who lost their lives in an accident in Kinnaur, Himachal Pradesh. Rs. 50,000 would be given to the injured: PM @narendramodi— PMO India (@PMOIndia) July 25, 2021

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। : पीएम” इसके आगे पीएमओ ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।



किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।— President of India (@rashtrapatibhvn) July 25, 2021

राष्ट्रपति ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
गृह मंत्री ने जताया दुख



हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे में कई लोगों के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ व घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।— Amit Shah (@AmitShah) July 25, 2021

किन्नौर की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे में कई लोगों के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ व घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
सीएम ने जताया दुख

मैंने किन्नौर जिला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए।

प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है।

घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

ॐ शांति!— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 25, 2021

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर की घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने किन्नौर जिला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए। प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं। ॐ शांति!”
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top