तीसा में हादसे का शिकार हुई निजी बस कॉलोनी मोड़ से बहुत धीमी गति से तीसा की ओर आ रही थी। उसकी गति करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रही होगी। मैं भी दुर्घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर ही बैठा हुआ था। जब मेरी नजर बस पर पड़ी तो वह कॉलोनी मोड़ से सीमित गति में आई लेकिन देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। यह देखकर मेरे रौंगटे खड़े हो गए तथा मेरे मुंह से जोर की चीख निकल गई। मैं कांपती हुई टांगों से दौड़ता हुआ घटनास्थल पर पहुंचा। इतने में बस के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद जो देखा, वह मंजर काफी भयावह था'।
दुर्घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर बैठे हर्ष ने घटना की आंखों देखी दास्तां बयां की। हर्ष ने कहा कि कॉलोनी मोड़ से दुर्घटनास्थल तक उसकी नजरें सड़क की ओर थीं। उसने घटना का पूरा दृश्य अपनी आंखों से देखा है। बस जब कॉलोनी मोड़ से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर डिग्री कॉलेज तीसा के लिए बने संपर्क मार्ग के नजदीक पहुंची तो अचानक सड़क से नीचे उतर गई।
जैसे ही बस सड़क से नीचे उतरी एक ही धमाके से बस के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर पुलिस स्टेशन व उपमंडल होने के चलते पुलिस व उपमंडल प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। जिस स्थान पर यह घटना घटी उक्त स्थल पर पैरापिट लगे थे।
भंजराडू बस स्टैंड तक बस में बैठी थीं करीब 50 सवारियां
बोंदेड़ी से भंजराड़ू तक करीब 32 किलोमीटर का सफर करने वाली नीलू कहती हैं कि यह बस सुबह भंजराड़ू बस स्टैंड पहुंची। तब बस में करीब 50 सवारियां थीं जिस स्थल पर घटना घटी वहां से भंजराडू बस स्टैंड करीब डेड़ किलोमीटर दूरी पर है। भजराडू से चंबा की तरफ आते हुए बीच में कॉलोनी (तीसा) भी व्यस्त स्टेशन है। कॉलोनी में सवारियां उतारने व चढ़ाने के बाद करीब चार सौ मीटर दूरी तक चलने के बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उस दौरान बस में 17 सवारियों थीं।
No comments:
Post a Comment