­

Monday, February 1, 2021

बिना त्याग पत्र प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाली महिला कर्मी बर्खास्त

loading...


बिना त्याग पत्र दिए पंचायती राज चुनाव लड़ने वाली स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मी को सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है। इसकी पुष्टि सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने की है। गौरतलब है कि उक्त महिला कर्मी पिछले कुछ महीनों से ड्यूटी से बिना सूचना नदारद चल रही थी और इसी बीच उसने पंचायती राज चुनावों के दौरान एक पंचायत में प्रधान पद का चुनाव भी लड़ लिया था।

विभाग की मानें तो चुनाव लडऩे से पहले उक्त महिला कर्मी ने विभागीय नियमों का पालन नहीं किया था जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है। टर्मिनेशन से पहले उक्त कर्मी को नोटिस सर्व किए गए थे जिनका उसने कोई जवाब नहीं दिया था। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त महिला कर्मी को सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है और इस संबंध में संबंधित बीएमओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top