­

Monday, February 1, 2021

दर्दनाक हादसा : दयोल में कार खाई में गिरी, 2 की मौत

loading...


भरमौर की उपतहसील होली के तहत होली-लाके वाली माता मार्ग पर दयोल के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि चालक की उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावाएक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान ठाकुर सिंह (52) पुत्र शक्ति चंद निवासी गांव घड़ो व चालक त्रिलोक चंद (35) पुत्र भुंकू राम निवासी घड़ो के रूप में हुई है। वहीं वाकला देवी घायल हो गई हैं। घायल को यहां कार्यरत जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही कंपनी की एम्बुलैंस से होली पहुंचाया गया। घड़ो पंचायत के न्याग्राम निवासी शनिवार सुबह न्याग्राम से होली की तरफ आल्टो कार में जा रहे थे। जब दयोल के समीप पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी अरूल कुमार ने की है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top