­

Thursday, January 14, 2021

चुनाव…जिला में एचआरटीसी ‘एट वर्क’

loading...


हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें पंचायत चुनावों में ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होंगी। इसके लिए मंडी डिपो कर्मचारियों के लिए 83 बसें उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा पुलिस जवानों को भी एचआरटीसी के बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। निगम ने बसों को भेजने के लिए प्रारुप तैयार कर लिया है। इस बाबत एचआरटीसी मंडी के आरएम मंडी गोपाल शर्मा ने बताया कि सदर ब्लॉक से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए 19 बसें एचआरटीसी उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा पद्धर विकास खंड को आठ, बालीचौकी ब्लॉक को 17, बल्ह ब्लॉक को 11, गोहर ब्लॉक को 13, जंजैहली विकास खंड को नौ बसें चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी।


इसके अलावा छह बसें पुलिस विभाग को पुलिस जवानों के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा प्रशासन द्वारा एचआरटीसी के सुंदरनगर, सरकाघाट, करसोग, धर्मपुर बस डिपो से भी संबंधित विकास खंडों से बसों की मांग के अनुरूप बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसमें प्रथम चरण के चुनाव 17 जनवरी, द्वितीय चरण 19 और तीसरे चरण के चुनाव 21 जनवरी को होंगे। प्रशासन द्वारा चुनावों के लिए कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है। इसके अलावा पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं, समस्त कर्मचारियों के लिए एचआरटीसी द्वारा ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।




FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top