­

Sunday, January 10, 2021

बिलासपुर - गोविंद सागर झील से बरामद हुआ लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

loading...

 

बिलासपुर में 19 दिनों से लापता व्यक्ति का शव गोविंद सागर झील से बरामद हुआ है। व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार निवासी चुलाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार 22 दिसंबर के दिन घर से लकड़ी लाने के लिए गोविंद सागर झील के पास गया था।

जब सुनील देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर सुनील का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। वही विगत दिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोविंद सागर झील में शव को तैरता देखा और उसने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को देखा और शव की जांच की तो वह सुनील कुमार का पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top