­

Saturday, January 2, 2021

हिमाचल में नए साल की पहली बर्फबारी, बर्फ के फाहे देख झूम उठे पर्यटक

loading...

 

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही नए साल का पहला हिमपात हुआ है। वही बर्फबारी के बीच पर्यटक खूब मस्ती कर रहे हैं। बता दे कि राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात से ही रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। इसके आलावा अटल टनल के दोनों छोर पर बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ि‍यों पर भी बर्फबारी शुरू हो गई है।

किन्‍नौर, सिरमौर, शिमला व चंबा जिला के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। शनिवार को पर्यटन स्थलों में घूमने गए पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। सैलानी बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे। लाहौल में बर्फबारी का क्रम शुरू होने से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल से 250 वाहनों को वापस भेजा गया है। इन वाहनों में सुबह ही पर्यटक ताजा बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए लाहौल पहुंच गए थे।

लेकिन ताजा बर्फबारी और सड़क में फिसलन के चलते हादसों की आशंका को देखते हुए इन वाहनों को वापस भेजा गया। प्रदेश में सात तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। चार और पांच जनवरी को कई जगह बारिश होने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top