­

Saturday, January 2, 2021

हिमाचल में एक बार फिर मौसम लेगा करवट- 6 जिलों में बारिश बर्फबारी

loading...

 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश के 6 जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है। शनिवार को छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। तीन से सात जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।

चार और पांच जनवरी को अधिक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इन दो दिनों के दौरान मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालाकी प्रदेश में सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top