हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान शीतलहर का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। तापमान में गिरावट आने से प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा जिससे लोगों को हाड कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
वही सात दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर सात दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल लाहुल-स्पीति व किन्नौर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है। राज्य के मध्यम व निचले क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं अगर एक बार फिर अब हिमपात होता है तो लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
from HIM NEWS
No comments:
Post a Comment