
ऊना जिला में कोरोना के 13 नए मरीज पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने इन सभी के इलाज को लेकर दिशा-निर्देश दे दिए हैं। 1 दिसम्बर को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल्स में से 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इनमें ऊना उपमंडल के तहत रैंसरी से 48 वर्षीय महिला और चढ़तगढ़ से 42 वर्षीय पुरुष, गगरेट उपमंडल के ओयल निवासी 35 वर्षीय महिला, अम्बोटा निवासी 22 वर्षीय युवती, दौलतपुर चौक निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 50 वर्षीय पत्नी तथा हरोली उपमंडल के तहत पंजावर निवासी 52 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।
वहीं रैपिड एंटीजन में 345 सैम्पल्स में से 6 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें ऊना उपमंडल मुख्यालय के वार्ड नंबर-1 स्थित आर्य नगर निवासी 46 वर्षीय महिला और उसकी 16 वर्षीय बेटी, इंडस्ट्रियल एरिया मैहतपुर से 50 वर्षीय पुरुष, धमांदरी निवासी 31 वर्षीय पुरुष, आईआरबी बनगढ़ से 45 वर्षीय महिला पुलिस कर्मचारी और अम्ब उपमंडल मुख्यालय निवासी 33 वर्षीय पुरुष शामिल है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment