­

Tuesday, November 24, 2020

नारकंडा में सीजन का दूसरा हिमपात

loading...

 नारकंडा-स्नो सिटी नारकंडा में  सोमवार को सीजन का दूसरा हिमपात होने से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है । नवंबर माह में लबे अरसे के बात यहां हिमपात हुआ है।


दो महीनों के बाद क्षेत्र मे बारिश हुई है, जिसका इंतजार लंबे अरसे से लोग कर रहे थे। हालांकि पर्याप्त बर्फबारी रिकार्ड नहीं हो पाई, पर बर्फबारी का इंतजार कर रहे यह राहत की बात है। मौसम के बदले मिजाज से समूचे क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है, को  क्षेत्र के निचले इलाकों जहां बारिश हुई, वहीं नारकंडा में हल्का  हिमपात हुआ। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्म कपडे़ पहनने पर मजबूर कर लिया है। 

पर्यटक  नगरी नारकंडा में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने वाली है। नारकंडा में इस सर्दी का यह दूसरा हिमपात है हालांकि इस हिमपात से यातायात पर कोई असर नही पड़ा है। उधर, यह बारिश बागबान और किसानों के लिए बरदान साबित हुई कई माह से बारिश न होने से बागबान भी निराश थे। नवंबर में बारिश से बागबान भी गदगद हुए। मौसम ना बरसने से सेब के पौधों में कैकर रोग का भी खतरा पैदा हो रहा था, वहीं बागीचों में भी सूखे के कारण कोई कार्य नहीं हो पा रहा था। ऐसे में यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है।

FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top