­

Saturday, October 31, 2020

विनायक बने SBI कॉन्ट्रैक्ट कैजुअल वर्कर यूनियन कांगड़ा के प्रधान

loading...

 

SBI कॉन्ट्रैक्ट, कैजुअल वर्कर यूनियन की नगरोटा बैठक में उठाई इपीएफ, ईएसआई का मुद्दा

यूनियन के लीडर दीपिका कपूरिया ने कहा शोषण के खिलाफ उठाई जाएगी आवाज

कांगड़ा के नगरोटा में आज रविवार को एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट व कैजुअल वर्कर यूनियन की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जहां बतौर मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के राज्य उपाध्यक्ष मदन राणा ने शिरकत करी तो वही संगठन की मुख्य लीडर दीपिका कपूरिया ने बैठक की अध्यक्षता करी।

दीपिका ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर कार्य कर रहे हैं ठेकेदार उनका शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को लंबे समय से ना तो ईपीएफ मिल रहा है और ना ही ईएसआई दिया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि ठेकेदार कर्मचारियों का शोषण बंद करें अन्यथा उसके खिलाफ उग्र आंदोलन भी किया जा सकता है। दीपिका ने कहा कि इस विषय की गंभीरता को समझते हुए एल एच ओ चंडीगढ़ से भी मिला जाएगा।
नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद कर्मचारियों के कई गंभीर मुद्दों पर मंथन भी किया गया।

वही आज हुई बैठक के बाद जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया।
नवगठित कमेटी में विनय को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया जबकि इस बार वरिष्ठ उपप्रधान के लिए सपना के नाम पर सर्वसम्मति बनी। उपप्रधान धुंधर सिंह, महासचिव वीरेंद्र सिंह सह सचिव सोनिया तथा कोषाध्यक्ष शुभम को चुना गया। एसबीआई कॉन्ट्रैक्ट एंड कैजुअल कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ जिला कांगड़ा के लिए मुख्य सलाहकार के लिए अविनाश को चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में प्रीति सुनील कुमार रवि कुमार आदि का नाम शामिल किया गया है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top