­

Monday, October 12, 2020

गोलीकांड की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को भेजा पुलिस रिमांड पर, पूरा प्रकरण सुलझाने के बाद होगा खुलासा

loading...

 

नालागढ़ पुलिस ने राजपुरा में हुए स्क्रैप के गोदाम पर गोली कांड में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बलविंदर सिंह व उसका भाई दोनों गोदाम में कार्य कर रहे थे। जब साहिब सिंह अपने गोदाम में बैठा था तो उसके साथ दो लड़के भी गोदाम में थे। उसी समय एक नकाबपोश व्यक्ति ने गोदाम के बाहर से ही देसी कट्टे से दो फायर किए। गनीमत यह रही कि वह दोनों फायर कुर्सी के साथ लकड़ी की दीवार पर लगे।

जैसे ही वह उनके पीछे भागे नकाबपोश राजपुरा की तरफ भाग गए। लेकिन आखिरकार पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इन पांचों आरोपियों में से एक नालागढ़ व बाकी आरोपी पंजाब के है। अब पुलिस रिमांड पर खुलासा हो पाएगा कि यह दो फायर किसके ऊपर किए गए थे व इसके पीछे क्या वजह थी।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top