
दसलेहड़ा पंचायत के प्रधान को एक व्यक्ति ने रास्ता रोक कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत दसलेहड़ा के प्रधान अशोक कुमार ने तलाई थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि वह तलाई से बाइक पर अपने घर गोचर गांव जा रहा था। झबोला के पास गाड़ी में सवार झमराड़ियां गांव का राजीव कुमार पुत्र जगदीश चंद उसे मिला। राजीव ने उसकी मोटर साइकिल के आगे गाड़ी खड़ी कर दी।
इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। आरोपी ने उससे कहा कि वह अपने आप को बड़ा प्रधान बनता है। तेरे जैसे कई प्रधान देखे हैं। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने प्रधान पद और उसके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई। वही शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment