­

Friday, September 11, 2020

कांगड़ा: कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे पति पत्नी और बच्चा

loading...

कांगड़ा: ज्वालामुखी उपमंडल की समीपवर्ती पंचायत कथोग के गुरलाहड़ गांव में एक कच्चा मकान गिरने से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, राजस्व विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट बनानेे के आदेश जारी कर दिए हैं, प्रशासन की तरफ से मदद की जाएगी। फौरी राहत के तौर पर प्रभावित परिवार को 30 हजार रुपये दे दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र जैसी राम गांव गुरलाहड़ बरामदे में सोया था तथा उसकी पत्नी मधु बाला व 15 वर्षीय बच्चा रात को मकान के कमरे में सोए थे। रात को अचानक मकान गिर गया। सभी मकान के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को लोगों की सहायता से उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे और महिला को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वही बलदेव को मामूली चोटें आई हैं और वह ठीक है। उधर, थाना प्रभारी मनोहर चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top