
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर अपने बयानों से सुर्खियों में आईं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कहा कि उन्होंने इस बारे में डीजीपी को आदेश जारी कर दिए हैं। शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कल कंगना की बहन का उन्हें फोन आया था। उन्होंने कंगना की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा अभिनेत्री के पिता ने हिमाचल पुलिस से बेटी की सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी और सेलिब्रिटी है इस कारण उनकी सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह नौ सितंबर को मुंबई जा रही है। प्रदेश सरकार हिमाचल से मुंबई तक सुरक्षा देने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। उधर, राज्य पुलिस के आला अधिकारी सुरक्षा के मसले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
संजय राउत से बोलीं कंगना, आप महाराष्ट्र नहीं
शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा हरामखोर लड़की कहने पर अभिनेत्री कंगना रनोट ने कहा कि ऐसी घटिया मानसिकता के लिए देश की करोड़ों बेटियां उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। बेटियों का शोषण करने वालों को बढ़ावा राउत जैसे नेताओं के कारण ही मिला है। जब आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि भारत में डर लगता है तो किसी ने उन्हें हरामखोर नहीं कहा। कंगना ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि मैं मुंबई पुलिस की तारीफ करते नहीं थकती थी। पालघर मॉब लिंचिंग मामले में मुंबई पुलिस क्यों मुकदर्शक बनी रही।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment