­

Monday, September 21, 2020

रसोई घर में खाना बनाते समय महिला को सांप ने डसा, दर्दनाक मौत

loading...

 

जिला ऊना में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक महिला की पहचान 44 वर्षीय लता देवी पत्नी मनी सिंह निवासी राजपुरा के रूप में हुई है। घटना उपमंडल बंगाणा के ग्राम पंचायत डिहर के गांव राजपुरा में पेश आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर श्याम उक्त महिला किचन में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला ने इसकी जानकारी तुरंत परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top