­

Saturday, September 12, 2020

महिला संगठनों ने चलाया कंगना के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान

loading...
कंगना के समर्थन में महिला संगठनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

प्रदेश की बेटी कंगना हम तुम्हारे साथ हैं, थीम के साथ सोलन के मॉल रोड पर रोशनी एनजीओ ने शनिवार को कंगना रणौत के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान देर शाम पांच बजे तक चला व शहर के सैकड़ों लोगों ने कंगना को समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा सहित सोलन के कई महिला संगठनों ने एकजुटता के साथ कंगना का समर्थन किया। महिलाओं ने हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के मुम्बई स्थित ऑफिस को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने की निंदा की है।

महिलाओं द्वारा बीएमसी व शिव सेना के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने बताया कि सोलन के मॉल रोड पर रोशनी एनजीओ की ओर से कंगना के समर्थन में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का भाजपा महिला मोर्चा समर्थन करता है। उन्होंने कहा कंगना प्रदेश की बेटी है व प्रदेश की महिलाएं उनके समर्थन में खड़ी हैं। उन्होंने बताया भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता इस हस्ताक्षर अभियान के दौरान मौजूद रही।

महिला मोर्चा कार्यकर्ता रेनू कपूर ने कहा कंगना के समर्थन में आज पूरे देश की महिलाएं एकजुटता के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कंगना के कार्यालय को तोड़कर बीएमसी ने सही नहीं किया है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। इस दौरान खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया व भाजपा नेता पवन गुप्ता ने भी हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top