­

Saturday, September 12, 2020

22 साल के भतीजे ने की थी बुआ की हत्या, गिरफ्तार…

loading...
22 साल के भतीजे ने की थी बुआ की हत्या, गिरफ्तार…

ऊना: मुख्यालय के समीपवर्ती गांव जनकौर में 48 वर्षीय महिला वीना देवी की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के भाई के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कांगड़ा के रक्कड़ के तहत पड़ते भड़ोली गांव निवासी 22 वर्षीय बलविंदर सिंह उर्फ काडू पुत्र जोगिंदर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर रखा है।

वहीं अब उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी जिला मुख्यालय के समीपवर्ती झलेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पीछे सफेदे के पेड़ों में छुपा था। बलविंदर सिंह ने अपनी बुआ की हत्या क्यों की इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। आरोपी से पूछताछ करते हुए तमाम जानकारी हासिल की जाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह जनकौर गांव की निवासी 48 वर्षीय वीना देवी पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार का शव उसी के बेडरूम में पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर हत्या का केस दर्ज करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। आरंभिक पूछताछ में और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बलविंदर सिंह को हत्यारोपी मानकर चल रही थी। वहीं बलविंदर सिंह वीना देवी की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। उसकी तलाशी शुरू कर दी थी। वहीं शनिवार को आरोपी झलेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ों में छुपा हुआ मिला।

एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर दिया है आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद कोर्ट के आदेशों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top