जिला ऊना के गांव लोअर देहलां में कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद व्यक्ति पूरी तरह से लहूलुहान हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उसके के बाद व्यक्ति ने अस्पताल में पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति बाजार से घर जा रहा था, रास्ते में कुछ लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। वही, एसपी विनोद धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment