­

Monday, September 14, 2020

बाईक में चिट्टा लेकर जा रहा कांगड़ा का युवक चंबा में हुआ गिरफ्तार

loading...

भारतीय सेना का जवान गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सीमा की महत्वपूर्ण जानकारी - India TV Hindi News

बाइक में चिट्टा लेकर जा रहे कांगड़ा के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक से पुलिस ने 2.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। चिट्टे को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस सोमवार को चंबा कोर्ट में पेश करेगी। सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम ने एएसआई कुलदीप की अगुवाई में रविवार को ओबड़ी के पास नाका लगाया था। नाके पर कांगड़ा निवासी युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे भागने से पहले ही काबू कर लिया।

रविवार को सुल्तानपुर चौकी की पुलिस टीम ने ओबड़ी के पास नाका लगाया। नाके में हर वाहन की जांच पड़ताल की जा रही थी। उसी दौरान नरेश सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी बरिंडा (कांगड़ा) बाइक लेकर ओबड़ी पहुंचा। उसे चेकिंग के लिए रोका तो युवक हड़बड़ा गया। इससे पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ। 

इसे पुलिस ने नशा जांच उपकरण के साथ जांचा। जांच के दौरान सफेद पाउडर चिट्टा निकला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही बाइक में सवार युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से चिट्टे को लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि युवक चंबा में चिट्टा कहां से लेकर आया। इस मामले में ओर भी लोग जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक एस अरूल कुमार ने बताया कि ओबड़ी में पुलिस ने चिट्टा पकड़ा है। पुलिस मामले में आगामी कार्यवाही कर रही है।

FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top