­

Tuesday, September 15, 2020

1000 से 2100 रुपए तक बिक रही सेब की पेटी

loading...
कोरोना संकट के बीच सेब के दामों में गिरावट आना शुरू हो गई है। बागवानों को उनकी उम्मीद के हिसाब से सेब के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे बागवान खासे निराश हैं। सेब सीजन की शुरूआत में बागवान को सेब के उम्दा दाम मिल रहे थे। मंडियों में बागवान को 3000 तक सेब के दाम मिल रहे थे तो वहीं अब यह लुढ़क कर 1000 से 2100 रुपए तक पहुंच गए हैं।
इसका एक बड़ा कारण यह भी रहा कि किन्नौर के सेब में आकार, रंग और गुणवता वाले सेब की स्टोर क्षमता अधिक होने के कारण कारोबारी खुद खरीद कर स्टोर कर रहे हैं। कारोबारियों की मिलीभगत से बागवान अच्छे दाम लेने से वंचित हैं। बता दें कि जिले के निचार, कल्पा और पूह खंड से 1 लाख 85 हजार 734 सेब की पटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी गई हैं।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top