
स्वारघाट के जकातखाना के भटेड़ गांव में एक विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। वही इस संदर्भ में विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
वही पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिमला देवी की शादी 9 साल पहले नरेश कौशल निवासी भटेड़ जकातखाना के साथ हुई थी। मृतका का उसके पति और सास के साथ अनबन चल रही थी। सुबह नरेश कौशल ने मृतका के मायके वालों को फोन किया व बताया कि बिमला देवी अस्पताल में है और उसकी तबीयत दो दिन से खराब है।
सुचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे। उक्त महिला की हालत काफी गंभीर थी तथा उसे वहां से पीजीआई रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलु को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment