
थाना हरिपुर की चौकी के तहत आने वाले गांव बालूग्लोआ में एक बेटे ने अपनी मां पर दराट से हमला कर उसे घायल कर दिया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।स्टे अपडेटेड महिला को उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालूग्लोआ गांव में देर शाम को महिला पर उसके बेटे ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वह सब्जी काट रही थी।स्टे अपडेटेड ऐसे में महिला को सिर पर गंभीर चोट आई है। महिला के पति ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस जांच के लिए टांडा पहुंच गई।
डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने बताया कि महिला के सिर पर चोट आई है जिसे उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया है।स्टे अपडेटेड पति की शिकायत के आधार पर उनके बेटे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment