­

Tuesday, August 4, 2020

हिमाचल : शीशा तोड़ने पर डांटा तो नशेड़ी पोते ने कर दी दादी की हत्या

loading...
शीशा तोड़ने पर डांटा तो नशेड़ी पोते ने कर दी दादी की हत्या

डांट से खफा होकर 20 साल के नशेड़ी पोते ने दादी की हत्या कर दी। वारदात सोमवार सुबह गोहर के डल गांव की है। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी गुरदेव चंद शर्मा के अनुसार आरोपी नशे के मामलों में शामिल रहा है। सोमवार सुबह आरोपी निखिल अपने कमरे में था।

उसने अपने बेड पर लगे शीशे को तोड़ दिया, जिसकी आवाज सुनकर दादी भूमा देवी (65) कमरे में आई और पोते को डांट दिया।डांट से निखिल तैश में आ गया और दादी से हाथापाई करने लगा। इसी बीच निखिल ने टूटे हुए कांच से दादी की छाती पर वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं।

चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़ते हुए निखिल के कमरे में पहुंचे और घायल भूमा देवी को तुरंत सिविल अस्पताल गोहर लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने भूमा देवी को मृत घोषित कर दिया। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top