­

Friday, August 21, 2020

चंबा: भालू के हमले से महिला बुरी तरह लहूलुहान

loading...

चंबा: जिले में जंगली जानवरों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। जोत क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसोधन में भालू के हमले से एक महिला बुरी तरह लहूलुहान हो गई। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

महिला की पहचान जुगनी पत्नी थंथा राम गांव भोई डाकघर बसोधन तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगनी देवी घर के पास घास काटने गई थी। जब वह घास काटने के लिए झुकी तो अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिससे महिला के पीठ व बाजू पर गंभीर चोटे आई।

महिला ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने भालू को वहां से भगाया। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। गौरतलब हो कि जिला चंबा में भालू कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। जिससे अब लोगों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top