
जंगली जानवरों का शिकार करना प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद भी आरोपी बेजुबानों का शिकार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में बंगाणा उपमंडल की रामगढ़ धार में सांभर का शिकार करने पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने शिकारियों के कब्जे से एक लाइसेंस बंदूक और चार घरों से सांभर का मांस भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ धार के रायपुर मैदान के जंगल मे शिकारियों ने एक सांभर का शिकार किया। इसकी सूचना वन विभाग बंगाणा के रेंज अफसर संदीप सेठी ने डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव को दी। डीएफओ ने रेंज अफसर के साथ एक टीम गठित करते हुए डिप्टी रेंज अफसर बाल कृष्ण, गार्ड अंकुश ठाकुर और अजय ठाकुर का विशेष दस्ता बनाकर रायपुर भेजा।
रेंज अफसर ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू की और चार घरों से सांभर का मीट भी बरामद किया। रेंज अफसर ने बताया कि छह आरोपियों को पकड़ा गया है। इनके पास से एक लाइसेंस बंदूक भी बरामद हुई। इस पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत 6 लोगों के विरुद्ध बंगाणा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment