­

Monday, August 24, 2020

कार खाई में गिरने से एक व्‍यक्त‍ि की मौत, एक गंभीर घायल

loading...
कार खाई में गिरने से एक व्‍यक्त‍ि की मौत, एक गंभीर घायल

जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र शिलाई उपमंडल के शिल्ला-गुंडान्ह मार्ग पर टटियाना के पास एक आल्टो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद पांवटा साहिब सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक आल्टो एचपी17ए-6755 रविवार रात को गांव के समीप ही सडक़ से अन‍ियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचित किया।दोनों घायलों को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल ले जाते समय टटीयाना निवासी 60 वर्षीय लायक राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि कार चालक 46 वर्षीय भादर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया। शिलाई पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर लिखें जाने तक दुर्घटना के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया था। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। उधर शिलाई पुलिस थाना प्रभारी मस्तराम ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top