­

Friday, August 14, 2020

नाहन/ थाना कसोगा के पास खाई में लुढ़की निजी बस, चालक की मौत, दो सवारियां घायल

loading...

नाहन से बरोग बनेड़ी बिरला जा रही जमदग्नि कोच के गहरी खाई में लुढ़क जाने से चालक की मौत हो गई है। वहीँ बस में बैठी दो सवारियां गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान दर्शन सिंह निवासी क्यारी और घायलों की पहचान रक्षा देवी निवासी कटवाड़ी बागढ़त और वीर सिंह निवासी भांबी-भनोत के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमदग्नि कोच (एचपी 17 9708) साढ़े चार बजे के आसपास नाहन से बिरला की और चली। जमटा से करीब सात किलोमीटर दूर थाना कसोगा के समीप लैंडस्लाइड होने के कारण रास्ता खराब हो गया था।
बस में सवारियां थी और सवारियों ने ड्राइवर को बस खराब रास्ते से निकालने को कहा। चालक ने सभी सवारियों को बस से उतार दिया और अपनी जान की परवाह न करते हुए टूटे हुए रस्ते से बस को निकालने लगा। बस से सभी सवारियां उतर चुकी थी। मगर एक महिला और बुज़ुर्ग गाडी में ही बैठे रहे।
जैसे ही चालक ने खराब रस्ते से बस को निकालना शुरू किया तो टूटी हुई सड़क ढह गई जिसके चलते बस गहरी खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई। अन्य दो सवारियां घायल है।
इन्हे स्थानीय लोगों के द्वारा रेस्क्यू किया गया और नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुँची थी। वहीं, जिला पुलिस प्रमुख अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है। एक प्राइवेट बस गिर जाने की खबर उन्हें मिली है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top