­

Saturday, August 15, 2020

हिमाचल में इतने दिन भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

loading...

हिमाचल में शनिवार और रविवार को सामान्य बारिश होने के आसार हैं। 17 और 18 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 20 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में भी मानसून की जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 17 व 18 अगस्त को मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
राज्य में भू-स्खलन के कारण कई सडक मार्ग बंद हो गए। लोकनिर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 291 सड़कें भूस्खलन से बंद रहीं। सबसे ज्यादा 210 सड़कें मंडी जोन में बाधित हैं। इसके अलावा शिमला जोन में 51, कांगड़ा जोन में 18 और हमीरपुर जोन में 12 सड़कों पर आवाजाही ठप रही।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top