­

Friday, August 14, 2020

महिला डॉक्टर को ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 60 हज़ार रुपए

loading...
राजधानी शिमला में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शातिर नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनसे ठगी कर रहे हैं। ताज़ा मामले में शिमला में अब ठगों ने एक डॉक्टर को अपना शिकार बनाया है। शातिरों ने ऑनलाइन पिज्जा पर बाय वन गेट वन फ्री का ऑफर देकर एक डॉक्टर को तकरीबन 59,954 रुपए का चुना लगा दिया।
इस संबंध महिला डॉक्टर ने छोटा शिमला के पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों शिमला स्थित केएनएच में तैनात महिला डॉक्टर को एक मैसेज मिला, जिसमें एक के साथ एक पिज्जा फ्री देने का ऑफर था। पिज्जा ऑर्डर करने को लेकर जो लिंक भेजा था, उस पर पिज्जा ऑर्डर करने के बाद उन्होंने पीएनबी से ऑनलाइन पेमेंट भी की।
इसके बाद डॉक्टर को पिज्जा तो नहीं मिला पर उनके खाते से 59,954 रूपये उड़ गए। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top