
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खौफ के बीच आज कुछ हद तक राहत भरी खबर आई है। बता दें कि आज राज्य में 77 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। इसमें चंबा में 21, सिरमौर में 17, मंडी में 12, ऊना में 9, हमीरपुर में 8, शिमला में चार, बिलासपुर व कांगड़ा में 3-3 ठीक हुए हैं।
इसके साथ ही प्रदेश में कुल आंकड़ा 4169 पहुंच गया है। अभी 1313 एक्टिव केस हैं। अब तक 2801 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक आज 940 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 379 नेगेटिव रहे हैं। 560 की रिपोर्ट का इंतजार है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment