
जिले के दाड़लाघाट पुलिस थाने के तहत एक विवाहिता का शव खेत से बरामद हुआ है। मृतिका की पहचान 28 वर्षीय शर्मिला देवी पत्नी प्रेम लाल निवासी गांव बेमु भलेड़ा के रूप में हुई है। पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए इसका आरोप ससुरालियों पर लगाया है। वहीं पुलिस ने विवाहिता के पिता बोरू राम निवासी जिला बिलासपुर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज़ कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विवाहिता के पिता ने बताया कि बेटी का पति, ससुर और सास उसे तंग करते थे। शर्मिला का पति प्रेम लाल शराब पीकर लड़की को तंग करता था। 10 अगस्त को इसकी लड़की शर्मिला मायके आई थी तो उसने घर में बताया था कि उसे ससुराल वाले बहुत तंग करते हैं। इसके बाद बोरू राम ने अपनी लड़की शर्मिला को समझा बुझाकर ससुराल वापस भेज दिया और कहा कि वह 2-3 दिन के बाद उसके ससुराल आकर उनसे बात करेगा।
रविवार को शर्मिला के देवर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी लड़की ने जहर खा लिया है, जिसे अर्की अस्पताल ले जा रहे हैं। सूचना के उपरांत ये लोग अर्की पंहुचे तो पता चला की उनकी लड़की की मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालियों ने उनकी बेटी को जहरीली दवाई पिलाई और मार कर शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment