­

Wednesday, July 1, 2020

काँगड़ा: पालमपुर होल्टा के आवासीय परिसर में लड़की ने फंदा लगा कर ली आत्महत्या-himachalikhabar

loading...
काँगड़ा: पालमपुर होल्टा के आवासीय परिसर में लड़की ने फंदा लगा कर ली आत्महत्या

सैन्य क्षेत्र होल्टा में बीती शाम एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती ने यह कदम क्यों उठाया है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सैन्य क्षेत्र होल्टा के आवासीय परिसर में पठानकोट से एक परिवार अपने बच्चों के साथ रह रहा था। परिवार के मुखिया इन दिनों लेह में बतौर सूबेदार सेवाएं दे रहे हैं। तीन बच्चों में दो लड़कियां और एक लड़का है। बड़ी लड़की ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी हुई थी।

मंगलवार शाम को अपनी मां के साथ तीनों बच्चों ने रोजाना की तरह खेलकूद की। उसके बाद साढ़े छह बजे के करीब सभी क्वार्टर में आ गए। मां निकट की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए जाने लगी तो छोटे बच्चे भी उसके साथ चले गए। क्वार्टर में युवती अकेली ही थी। घर में किसी के न रहने पर उसने दुपट्टे का फंदा बना कर छत्त पर फांसी ले ली। महिला जब कुछ देर में वापस आई तो दरवाजा न खुलने पर खिड़की को तोड़कर देखा तो लड़की ने फंदा लगाया हुआ था।

लड़की को तत्काल छत से उतार कर सैन्य अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान रात करीब ढाई बजे युवती ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पालमपुर पुलिस को मिलने पर शव को कब्जे में लेकर उसके पोस्टमार्टम के ल‍िए सिविल अस्पताल पालमपुर में लाया गया। पुलिस के जांच अधिकारी कर्ण गुलेरिया ने बताया जांच की जा रही है। मौके से ऐसा कुछ भी नही मिला है, जिससे यह पता चल सके कि युवती ने यह कदम क्यों उठाया।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top