­

Wednesday, July 1, 2020

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश, कल धूप, तीन जुलाई के बाद फिर करवट लेगा मौसम

loading...
हिमाचल प्रदेश में आज बारिश, कल धूप, तीन जुलाई के बाद फिर करवट लेगा मौसम

हिमाचल/शिमला –
हिमाचल प्रदेश में मौसम बुधवार भी उग्र रूप में रहेगा। मैदानी, निचले व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अहम यह है कि दो जुलाई को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी पिछले दो दिनों से सही साबित नहीं हो रही है। मंगलवार को भी मौसम खराब रहने व बारिश की बात कही गई थी, लेकिन हैरानी की बात है कि पूरा दिन कड़ाके की धूप खिली रही।

राजधानी शिमला में भी उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। रिज मैदान पर घूमने आए लोगों ने बारिश में इस्तेमाल होने वाली छतरी का प्रयोग धूप से बचने के लिए किया। फिलहाल मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहा तथा अधिकतम तापमान सामान्य रहा। जून के अंत में भी केलांग का न्यूनतम तापमान अभी भी 7.6 डिग्री चला हुआ है।

सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान ऊना का 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अब अगर प्रदेश के अधिकतम तापमान की बात करें, तो शिमला का अधिकतम तापमान 25.4, सुंदरनगर का 34.5, भुंतर 35.1, कल्पा 26.0, ऊना 38.0, नाहन 29.9, सोलन 30.2, कांगड़ा 33.0, बिलासपुर 37.5, हमीरपुर 37.3, चंबा 31.5, डलहौजी 21.5, केलांग का 24.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top