­

Monday, July 27, 2020

बड़ी खबर: कांगड़ा में एक ही परिवार के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव

loading...

कांगड़ा जिला में कोरोना के 7 और नए मामले सामने आए हैं। ये मामले ज्वालामुखी के अंब पठियार से सामने आए हैं। ये सातों लोग पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के प्राइमरी कॉन्टैक्ट हैं। बता दें ये सभी लोग 2 दिन पहले 24 जुलाई की सुबह कोरोना के जान गंवाने 52 वर्षीय व्यक्ति के परिवार के सदस्य हैं, जिनकी उम्र 2 वर्ष से 67 वर्ष के बीच है। इनमें 2 व 7 वर्षीय 2 बच्चियां, 22 व 25-25 वर्षीय 3 महिलाएं तथा 20 और 67 वर्षीय के 2 पुरुष शामिल हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ गुरवचन ने की है। इनमें से 67 वर्षीय पुरुष को जोनल अस्पताल धर्मशाला व अन्य 6 को कोविड केयर सैंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top