­

Monday, July 27, 2020

कांगड़ा: पालमपुर के जवान की सर्पदंश से गई जान, 4 महीने पहली हुई थी शादी

loading...

श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के साथ लगते गांव जुगेहड़ (जिया) के 24 वर्षीय सैनिक की झांसी में सर्पदंश से मौत हो गई। सैनिक का शव रविवार को उनके गांव रिछेहड़, जिया पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सूबेदार दीपक राणा और सूबेदार देवराज ने बताया कि तिलक राज ड्यूटी पर तैनात था। उसके साथ ही कूलर लगा हुआ था, जिसमें एक जहरीला सांप बैठा हुआ था। ड्यूटी पर तैनात तिलक राज को कंधे के ऊपर सांप ने डस लिया। उसे तुरंत मिलिट्री अस्पताल झांसी में दाखिल करवाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

 रविवार को पैतृक गांव रिछेहड़ जिया में पार्थिव शरीर के पहुंचने पर भारी संख्या में लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी। गांव के प्रधान मिलाप चंद का कहना है कि झांसी से कॉल आई, इसमें तिलक राज के सर्पदंश से मौत् की सूचना मिली। 

रविवार को तिलक राज का पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसमें सूबेदार दीपक राणा, सूबेदार देव राज साहिल, संदीप कुमार आदि शामिल रहे। इसके अलावा पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, त्रिलोक कपूर, अभिमन्यु और प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार, प्रधान मिलाप चंद व डाढ़ के उपप्रधान ओंकार चंद आदि मौजूद रहे। तिलकराज छह साल पहले ही डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। 

पांच महीने पहले ही तिलक राज की शादी हुई थी। लॉकडाउन के चलते डेढ़ माह पहले ही तिलक ने अपनी ड्यूटी झांसी में ज्वाइन की थी।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top