हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कुल्लू जिला के होनहार ने विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में टॉप किया है। कुल्लू साइंस स्कूल से प्रकाश कुमार ने 497 अंक लेकर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। प्रकाश कुमार के पिता राकेश कुमार ऑटो चालक हैं। माता निशा देवी गृहणी हैं। प्रकाश कुल्लू के देवधार क्षेत्र का रहने वाला है। माता-पिता ने बड़ी मेहनत कर बेटे की पढ़ाई करवाई है। परिवार के सदस्य आज प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।
प्रकाश कुमार गरीब परिवार से संबंध रखता है। प्रकाश का सपना आइएएस अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना है। इसके लिए वह अभी से मेहनत करने में जुट गए हैं। 12वीं की परीक्षा में 86633 छात्र बैठे थे, जिनमें से 65654 पास हुए हैं।
माता-पिता ने बड़ी मेहनत कर बेटे की पढ़ाई करवाई है। परिवार के सदस्य आज प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। प्रकाश कुमार गरीब परिवार से संबंध रखता है। प्रकाश का सपना आइएएस अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना है। इसके लिए वह अभी से मेहनत करने में जुट गया है।
रात को 11 बजे तक व सुबह 5 बजे उठकर पढ़ाई
प्रकाश ने बताया कि 3:30 बजे से स्कूल से छुटटी होती थी और चार बजे घर पहुंचने के बाद रात को 11 बजे तक पढ़ाई करता था। प्रकाश ने बताया वह सुबह पांच बजे उठकर कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल कर पाया है। इसके लिए मैंने दिन-रात मेहनत की है। मुझे मेरे परिवार और विद्यालय के अध्यापकों का बहुत सहयोग मिला है। मेरी कड़ी मेहनत दसवीं से ही शुरू हो गई थी। इसके बाद ही मैने जमा दो में टॉप करने में सफलता पाई है।
सोशल मीडिया से रहा दूर कुल्लू के टॉपर प्रकाश का कहना है कि मैं सोशल मीडिया से दूर रहा तब जाकर यह सफलता हासिल कर पाया हूं। मेरी इस सफलता के लिए मेरी मां का बहुत बड़ा हाथ रहा है। सुबह समय पर उठाना व पढ़ाई के लिए मुझे प्रेरित करती थी। इसके अलावा पिता का भी बहुत सहयोग रहा है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment