­

Tuesday, February 15, 2022

Weather alert: बिहार में फिर बढ़ेगी ठण्ड , मौसम विभाग ने बताया वजह

loading...

 Winter will increase again in Bihar, Meteorological Department told the reason


बिहार (Bihar) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक पछुआ हवा का असर देखने को मिले सकता है । प्रदेश में सुबह और शाम के समय में लोगों को कनकनी महसूस होगी। तो वहीं रात के तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान दो से चार डिग्री की गिरावट के आने की आसार हैं।

प्रदेश में करीब 10 किलामीटर की रफ्तार से चली सर्द पछ़ुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार को पटना समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में खिली हुई धूप निकली पर हवा चलने की वजह से ठंड का अहसास हुआ। शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ गई। सर्द हवा चलने की वजह से न्यूनतम पारा गिर गया। मौसम विभाग ने बताया है कि में 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा और इस दौरान बारिश नहीं होगी। हालांकि अगले दो दिनों तक सुबह में प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक गिरेगा। शुक्रवार को जीरादेई और गया सबसे सर्द रहा। दोनों स्थानों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम पारा करीब 2 डिग्री लुढ़क गया और 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। गया का न्यूनतम पारा 3.7 डिग्री गिरकर 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भागलपुर का न्यूनतम पारा करीब 3 डिग्री गिरकर 13.6 डिग्री रहा। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री लुढ़ककर 13.1 डिग्री रहा।

उधर, मुजफ्फरपुर का न्यूनतम पारा भी करीब दो डिग्री गिरकर 13 डिग्री रहा। वहीं नालंदा का न्यूनतम पारा 10.8 और फारबिसगंज का न्यूनतम पारा 14 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को फारबिसगंज का न्यूनतम पारा सबसे अधिक रहा। पटना समेत पूरे बिहार में अधिकतम पारा में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। पटना का अधिकतम पारा 23.2, गया का 22.7, भागलपुर का 23.2, पूर्णिया का 23 डिग्री रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम पारा फाबिसगंज का 24.2 रहा जबकि सबसे कम अधिकतम पारा मोतिहारी का 21 डिग्री रहा। 
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top