­

Sunday, February 6, 2022

बिहार के इन चार जिलों मे आज भी बारिश होने की संभावाना है, जानिए कब होगा मौसम साफ

loading...

 

बिहार में 40-45 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली पूर्वी हवा से मौसम का मिजाज बदल गया है। 24 घंटे के दौरान पटना समेत प्रदेश के 38 जिलों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। बांका में सर्वाधिक 51.6 मिमी व पटना में 36.2 मिमी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में फरवरी में सामान्य से 107 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सामान्य से 11.3 से अधिक 23.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार

शुक्रवार की देर रात व सुबह मुजफ्फरपुर, खगडिय़ा, समस्तीपुर, बेगूसराय के कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। प्रदेश के किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार में भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के कुछ भागों में घने स्तर का कोहरा छाया रहने के साथ न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में अंतर देखने को मिला है। पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी के साथ 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को यह 12.2 डिग्री सेल्सियस था। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री की गिरावट के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज (अररिया) प्रदेश का ठंडा शहर रहा।


आज भी बारिश और कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

बांका में (पश्चिम चंपारण) सबसे अधिक 51.6 मिमी बारिश

पटना में 36.2 मिमी बारिश की गई दर्ज

10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज सबसे ठंडा

पटना समेत सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ हुई भारी बारिश

फरवरी की शुरुआत में सामान्य से 107 प्रतिशत अधिक बारिश इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, दरभंगा, पटना, लखनऊ, अहमदाबाद, नागपुर, भोजपुर, भागलपुर, गोपालगंज, कानपुर, नालंदा, मधुबनी, अरवल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सारण, अररिया, जहानाबाद, दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, नागपुर, मधुबनी, कोलकाता, #दरभंगा, #पटना, #लखनऊ, #अहमदाबाद, #नागपुर, #भोजपुर, #भागलपुर, #गोपालगंज, #कानपुर, #नालंदा, #मधुबनी, #अरवल, #मुजफ्फरपुर, #बक्सर, #सारण, #अररिया, #जहानाबाद, #दिल्ली, #वाराणसी, #मुंबई, #नागपुर, #मधुबनी, #कोलकाता,

FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top