वर्तमान में मुंगेर से झारखंड की राजधानी रांची जाने वाले यात्रियों कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस रूट पर एक ट्रेन चलती भी थी जो फिलहाल पिछले डेढ़ सालों से कोरोना की वजह से बंद पड़ी है। ऐसी स्थिति में मुंगेर के यात्रियों को किऊल और बेगूसराय में जाकर ट्रेन और बस पकड़नी पड़ती है। लेकिन अब इन यात्रियों की परेशानी जल्द ही दूर होने वाली है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम जल्दी मुंगेर से रांची रोड पर दो एसी बसों के परिचालन पर विचार कर रहा है।
जानकारी के अनुसार दोनों बसों के परिचालन की अनुमति मिल गई है। फिलहाल परमिट को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। इस अनुमति के लिए राज्य मुख्यालय भेजा गया है और जल्द ही परमिट मिलने की संभावना है। बता दें कि मुंगेर से देवघर धनबाद रांची के लिए 15 वर्ष पूर्व बसें चलती थी। लेकिन उसके बाद से इस रूट पर बसों का संचालन बंद है। अब इस रूट पर फिर चालू हो जाने से मुंगेर के साथ-साथ जमुई और लखीसराय के यात्रियों को भी रांची जाने में सहूलियत होगी।
बता दें कि मुंगेर से रांची के लिए 2 रूटों पर बसें चलाने की बात चल रही है। पहला रूट मुंगेर से रांची के लिए लखीसराय-सिकंदरा-नवादा-रजौली होते हुए रांची। दूसरा रूट मुंगेर-बरियापुर-खडग़पुर-जुमई-सिकंदरा के रास्ते रांची जाने वाले रूट पर मंथन चल रहा है। बता दें कि पूर्व में भागलपुर रांची एक्सप्रेस का परिचालन जमालपुर से होता था। इस ट्रेन से धनबाद बोकारो रांची जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होती थी। लेकिन पिछले वर्ष कोरोना की वजह से या ट्रेन लगातार बंद है। पथ परिवहन निगम मुंगेर के निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रांची के लिए दो बसें चलाने की बात चल रही है। रूट निर्धारित और परमिट पर मंथन चल रहा है। परिवहन विभाग मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया है। जल्द ही इस पर सहमति मिलने की उम्मीद है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment