
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में बीते कल से मौसम का मिजाज़ बिगड़ा हुआ है। पूरे प्रदेश भर में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर काफी तबाही देखने को मिली है। कहीं बादल फटा है, तो कहीं भूस्खलन। इतना ही नहीं नदी-नाले उफान उफान पर आ गए हैं। जो गाड़ियों, मकानों, पेड़ों और पुलों समेत कई सारी चीजों को बहाकर ले जा रहे हैं। दर्जनों लोग इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए हैं।
16 कमरों का मकान ढेर- 7 हुए रेस्क्यू, एक घायल
इसी कड़ी में ताजा अपडेट राजधानी शिमला स्थित चौपाल के अंतर्गत पड़ने वाले कुपवी तहसील से सामने आया है। जहां भारी बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन की चपेट में आने से यहां बना एक लकड़ी का 16 कमरों का तीन मंजिला मकान नास्तेनाबूत हो गया। वहीं, परिवार के 7 सदस्यों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।

जबकि एक युवक मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि युवक घटना के वक्त मकान के एक कमरे में सोया हुआ था। घायल हुए युवक की पहचान नरेश कुमार पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई है।
घरों पर गिरा ल्हासा, आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका

वहीं, जिला मंडी स्थित शाहपुर के अंतर्गत आते वोह नामक स्थान पर ल्हासा गिरने की वजह से करीबन आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा राहत बचाव टीमों को लोगों को बचाने के लिए रवाना कर दिया गया है। इतना ही नहीं जिले के जलाली पंचायत में स्थित पावर प्रोजेक्ट को भी करोड़ों रूपए का नुकसान हुआ है।
बनेर खड्ड में आई बाढ़ से जलाड़ी पावर प्रोजेक्ट तबाह

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह 8:30 बजे जैसे ही बनेर खड्ड में आए सैलाब की जानकारी मिली तो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। जिसके कुछ देर बाद ही पूरा प्रोजेक्ट पानी में समा गया। अगर समय रहते लोगों को बाहर ना निकाला जाता तो जान का भारी नुकसान भी हो सकता था। हालांकि इस सैलाब में पावर प्रोजक्ट को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment